नवरात्रि के दिनों में सावधान रहें यह राशियां, कही आपकी राशि तो नही

इस साल शारदीय नवरात्र का पर्व 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र पर्व के दौरान कई लोग आस्था स्वरूप मां दुर्गा की 9 दिन तक पूजा पाठ के दौरान उपवास करते हैँ। इस दौरान लोग कई शुभ काम की शुरूआत भी करते हैँ। लेकिन आपको बता दें कि इस बार नवरात्रि में कुछ खास राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा जा रहा है कि इन राशियों के लोगों को सम्भल कर काम करने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं वे कौन कौन से राशि हैं।

सिंह राशि- इस राशि में सिंह राशि वालों को काफी सावधान रहने की जरूरत है। सिंह राशि के लोग जो वाहन चलाते हैं उन्हें खासकर ध्यान देने की जरूरत है। अपने धन को निवेश करने से पहले किसी बड़े सदस्य की राय जरूर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ना देने पर आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा करने पर आपको भारी नुकसान होने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से आपको परेशानी हो सकती है। इस नवरात्र आपके दोस्त आपका कोई सहयोग नहीं करेंगे। जीवनसाथी के साथ मनभेद होने की संभावना है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक मां दुर्गा की पूजा करें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बुरे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। जीवन में लगे दोष समाप्त हो जाएंगे। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो अपने कार्य को सम्भल कर करें, अन्यथा बड़े अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। अच्छे से बात करें और सभी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें। जमीन जायदाद से संबंधित किसी तरह का निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें वरना बाद में चीजें बिगड़ सकती हैं।

तुला राशि- इस राशि के जातकों से इस बार मां दुर्गा रूठी हुई हैं। मां भगवती को खुश करने के लिए घर में दीपक जलाएं। आप उपवास भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। बुरे स्वभाव के कारण आपके दोस्त आप से नाराज हो सकते हैं। बुरे काम में किसी का साथ ना दें, इससे मां दुर्गा रूठ सकती हैं। घर में धीरे धीरे आराम से ही बात करें किसी से भी ऊँची आवाज में बात न करें। नवरात्रि में घर का आस पास का खुद के सफाई का विशेष ख्याल रखें।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top