दांत के दर्द से है परेशान तो आज ही करें ये घरेलू उपाय

दांत में दर्द कभी भी हो सकता है मसूड़ों में किसी भी तरह की तकलीफ या फिर दांतों में कीड़े लग जाने के कारण अधिकतर लोगों को दांतों में दर्द की समस्या हो जाती है। इसके अलावा ठीक ढंग से खानपान न होने के कारण दांतों की जड़े भी काफी कमजोर हो जाती है। जिसके कारण असहनीय दर्द होता है।

ऐसे में हम कई तरह की दवाओं का सेवन करते है। लेकिन इनका असर खत्म होते ही दोबारा दर्द होने लगता है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

लहसुन

लहसुन में एल्काइन नामक एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आसानी से दांत दर्द की ससमस्या से छुटकारा दिला देते हैं।

इसके लिए आप लहसुन को चबा लीजिए या फिर जो दांत दर्द हो रहा है उसके ऊपर लहसकुन की एक कली रखकर दबा लें।

हींग

दांत दर्द की समस्या से हींग भी निजात दिला सकता है। इसके लिए चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिल लें। इसके बाद थोड़ी सी कॉटन में लेकर इसे दांतों के पास रख लें।

हल्दी

हल्दी नैचुरल एंटीबायोटिक है। जिसका इस्तेमाल करके आसानी से दांत दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा सरसों का तेल, नमक और हल्दी मिलाकर दांद दर्द वाली जगह पर लगा लें।

अमरूद

अमरूद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांत दर्द की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए अमरूद की ताजी पत्तियों को थोड़े से पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर इससे कुल्ला करें।

प्याज

प्याज में ऐसे गुण पाए जाते हैंं जो मुंह से बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप प्याज का थोड़ा सा टुकड़ा लेकर दांत के पास रख लें।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें जरूर बताएं ऐसी ही नई नई जानकारी पाने के लिए हमें फ़ॉलो जरूर करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top