ट्विंकल खन्ना से करता था यह सुपरस्टार प्यार , लेकिन नही कर पाया शादी
आज हम आपको एक ट्विंकल खन्ना से बेहद प्यार करने वाले सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे है। बी टाउन की गलियों में कई ऐसे प्यार के किस्से हैं जो परवान नहीं हो पाए कुछ बॉलीवुड स्टार्स को अपना प्यार हासिल हो गया, लेकिन कई स्टार्स इस में नाकामयाब रहे इसी लिस्ट में नाम आता है बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर का जिन्होंने हाल ही में फिल्म कबीर सिंह में अपने किरदार से खूब चर्चा बटोरी है।
आप सभी जानते होंगे कि ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की पत्नी है। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि एक समय था जब उनको शाहिद कपूर हद से भी ज्यादा चाहते थे। शाहिद कपूर को ट्विंकल खन्ना से बहुत प्यार हो गया था, इतना ही नहीं वह उनसे शादी भी करना चाहते थे।
इस मशहूर शो में किया खुलासा
शाहिद कपूर ने कितने सालों बाद इस राज से पर्दा उठाया है। कॉफी विद करण शो में उन्होंने अपने इस मामले को लेकर खुलकर बातें की। शाहिद को जब उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने झट से ट्विंकल खन्ना का नाम ले डाला।
बदकिस्मती से दोनों का रिश्ता तो नहीं बन सका, लेकिन शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हो चुकी है दोनों ही काफी प्यार से जिंदगी गुजार रहे हैं और उनकी एक बेटी भी है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार भी ट्विंकल खन्ना के साथ बहुत खुश हैं।
आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।