झाड़ू को घर मे रखने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान

आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देने जा रहे है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। ये नियम झाड़ू के रख-रखाव को लेकर हैं। दरअसल वास्तु विज्ञान ये मानता है कि झाड़ू के रख-रखाव को लेकर जो हम गलतियां करते हैं उसका असर सीधे हमारे आर्थिक जीवन पर पड़ता है। क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। आइए जानते हैं झाड़ू के रख-रखाव में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वास्तु का नियम ये कहता है कि अगर झाड़ू को उल्टा रखा जाता है तो इससे घर में पारिवारिक कलह बढ़ती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू पर कभी पैर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का आगमन होता है। झाड़ू का अनादर माता लक्ष्मी का अनादर माना जाता है।

घर में झाड़ू कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए।

झाड़ू को कभी भी घर से बाहर नहीं रखना चाहिए और न ही इसे घर की छत पर रखना चाहिए। वास्तु के नियमानुसार झाड़ू को घर से बाहर या छत पर रखने से घर में चोरी होने का भय रहता है।

अगर झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। इसे शुभ माना जाता है। वहीं यदि घर में छोटा बच्चा अचानक से झाड़ू लगाने लग जाए तो इसका यह संकेत है कि आपके घर कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। वास्तु विज्ञान का नियम ये कहता है कि झाड़ू ऐसी जगह हो जहां से यह घर या बाहर के लोगों को दिखाई नहीं देनी चाहिए। क्योंकि धन को छिपाकर रखा जाता है, उसे सार्वजनिक नहीं किया जाता है।

जहां पर रसोई घर हो या फिर आप जिस जगह पर भोजन करते हो, उसके आस पास भूलकर भी झाड़ू न रखें। वहीं नए घर में कभी भी पुराना झाड़ू नहीं ले जाना चाहिए। क्योंकि वास्तु में इसे अपशकुन माना जाता है।

आपको कैसी लगी जानकारी कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *