जैतून के तेल से होने वाले फायदे , जो हम नही जानते

आज हम जैतून के तेल के फ़ायदे के बारे में बताने वाले है। जैतून के तेल को स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है साथ ही यह त्वचा संबंधी समस्याओं और सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। अगर आपको नहीं पता इस कीमती तेल के अनमोल गुणों के बारे में, तो अभी पढ़िए और जानिए जैतून के तेल के अनेक फायदे लाभ।

1.जैतून के तेल में फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा में पायी जाती है जो हृदय रोग के खतरों को बहुत हद तक कम करती है। मधुमेह रोगियों के लिए यह काफी लाभदायक मन जाता है। शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आहार के रूप में भी इस तेल का प्रयोग किया जाता है।

2. इसमें संतृप्त वसा की मात्रा बहुत कम पायी जाती है जिससे शरीर में कॉलेस्टेरोल की मात्रा को भी संतुलित बना रहता है। इससे हृदयाघात का खतरा काफी कम हो जाता है।

3. जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी मात्रा में पायी जाती है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन की मात्रा अधिक होती है। इससे कैंसर से लड़ने में आसानी होती है साथ ही यह मानसिक विकार दूर कर आपको जवां बनाए रखने में भी मदद करता है।

4. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार जैतून का तेल आंत में होने वाले कैंसर से बचाव करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

5. जैतून के तेल में कैल्शि‍यम की काफी मात्रा भी पाई जाती है, इसलिए भोजन में इसका उपयोग या अन्य तरीकों से इसे आहार में लेने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याए दूर रहती है।

6. जैतून के तेल में संतृप्त वसा लगभग ना के बराबर होता है इस लिए इसका उपयोग शुुगर लेवल को नियंत्रि‍त करने में किया जा सकता है। साथ ही इसे खाने से बॉर्डर लाइन डायबीटिज होने का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

7. अगर लंबे समय तक जैतून के तेल को आहार में शामिल करने पर यह शरीर में मौजूद वसा को खुद ब खुद कम करने लगता है। इससे आपको मोटापे से निजात मिल जाती है और वह भी हेल्दी तरीके से।

8. विटमिन ए, बी, सी, डी और ई के साथ-साथ जैतून के तेल में आयरन और पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो बालों की कोमलता और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। यह ओलेइक एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत मन जाता है।

9. त्वचा के लिए जैतून का तेल बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना चेहरे पर इसकी मसाज करने से त्वचा की झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं और पुरे दिन त्वचा में नमी और चमक बनी रहती है।

10. जैतून के तेल को मेकअप रिमूवर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके प्रयोग से त्वचा रूखी भी नहीं होती और त्वचा का रंग गोरा होता है। यह त्वचा को पोषण प्रदान करने का एक सस्ता और आसान तरीका है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top