आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देने जा रहे है भारतीय टेलीकॉम बाजार में यदि आज कोई कंपनी है। तो वो है मुकेश अंबानी की जियो,क्योंकि रिलायंस जियो ने जब से टेलीकॉम की दुनिया में कदम रखा है। तभी से तहलका मचा रखा है।
रिलायंस जियो कंपनी शुरू से ही किफायती दरों में डाटा तथा कॉलिंग वाले ऑफर उपलब्ध करवाने के लिये मशहूर है। जिसकी वजह से ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अभी हाल ही में जिओ ने ऐलान किया था कि वह जल्द ही 4G स्मार्टफोन लांच करेगा। इससे पहले जिनके पास जियो का फोन है उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है।
क्योंकि अब आपको जियो फोन के छोटी स्क्रीन से परेशान नहीं होना पड़ेगा अब आप Jio Phone के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे। यह फ़ीचर सिर्फ Jio Phone Users के लिए ही होगा। दरअसल जियो ने मार्केट में एक जियो मीडिया केबल लॉन्च किया है जिससे आप अपने जियो फोन को CRT टीवी या LCD/ LED टीवी से जोड़ सकते है। यह मीडिया केबल 2 तरह के वेरिएंट्स में उपलब्ध है पहला है रेड बॉक्स (M533) और दूसरा है ब्लू बॉक्स (M532) जो Red कलर बॉक्स का मॉडल होगा।
वह LCD/ LED टीवी के लिए बनाया गया है। जबकि ब्लू कलर बॉक्स का मॉडल CRT टीवी के लिए होगा। जिसमें एक HDMI केबल मिलेगी, जिससे LCD/ LED टीवी को कनेक्ट किया जा सकेगा। और दूसरी केबल CRT टीवी को AV इनपुट से जोड़ने के लिए RCA Cable से कनेक्ट करेगी।
कीमत
इस जियो मीडिया केबल की कीमत मात्र 1,499 रुपए है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।