चेहरे के पिंपल्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका

अक्सर गर्मी के दिनों में चेहरे पर पिंपल्स निकल जाते है। जो देखने मे बहुत ही बेकार लगते है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली चीज होती है मुहांसे जिसे हम आमतौर पर पिंपल के नाम से जानते हैं।

आज हम आपको मुहासों को दूर करने के लिए एक उपाय बता रहे है। आप भी इस उपाय से अपने चेहरे के मुहासों को दूर कर सकते है।

पिंपल्स को दूर करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी लें और उसमें रोजवॉटर डालकर उसका एक गाढा पेस्ट बना लें, फिर उसे पिंपल से प्रभावित हिस्से तथा उसके आसपास के हिस्से में लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से अपना मुंह धोलें। हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुहासों को जड़ से खत्म करने का काम करते हैं।

टमाटर के रस को निकालकर पिंपल्स वाली जगह पर लगा दे इससे पिंपल्स ठीक भी हो जायेगे और साथ ही विटामिन सी की वजह कोशिकाओं को मरम्मत करने में सक्षम है।

संतरे के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो कील मुहांसों की समस्या को जड़ से खत्म करने का काम करता हैं। इसके लिए संतरे के टुकड़े को लेकर अपने पूरे मुंह पर अच्छे से स्क्रबिंग करनी चाहिए।

चेहरे पर जिस समय पिंपल्स निकल जाए उस समय आपको चेहरे पर कुछ भी नही लगाना चाहिए न ही साबुन से मुँह धोना चाहिए।

अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी पिंपल से छुटकारा दिलाने में काफी लाभदायक होता हैं। यह त्वचा के रोम छिद्रों की गंदगी को साफ करने के लिए काफी लाभदायक होता हैं। रात में अरंडी के तेल को पिंपल से प्रभावित हिस्से तथा उसके आसपास के हिस्से मे लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें और उसे सुबह धोलें। यह बहुत ही जल्दी असर दिखाता हैं।

आप इन उपाय से अपने चेहरे के पिंपल्स को जल्द ही ठीक कर सकते है। आप इन उपाय को लगातार कुछ दिन तक करें। इससे आपके चेहरे पर निखार भी आएगा और पिम्पल्स भी ठीक हो जायेगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top