चेहरे के कील मुँहासे से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुख्से

चेहरे पर होने वाली फुंसी, कील मुहांसे और पिंपल्स के दाग कुछ ऐसी छोटी-छोटी समस्याएं हैं, जो अक्सर बड़ी परेशानी बन जाती है। इसके कारण हमारा खूबसूरत चेहरा बदसूरत हो जाता है। खूबसूरत और बेदाग चेहरा पाने के लिए लड़के और लड़कियां, अक्सर तमाम तरह के कास्मेटिक क्रीम तथा जेल का इस्तेमाल इन समस्याओं में करते हैं। लेकिन उससे कोई लाभ नहीं होता। उल्टा इसके प्रयोग से हमारे चेहरे की त्वचा को नुकसान ही होता है।

स्किन कॉस्मेटिक क्रीम तथा जेल को लगाने से हमारे चेहरे का प्राकृतिक रंग भी उड़ जाता है। तथा चेहरा और भी बेजान हो जाता है। खूबसूरत और बेदाग चेहरा पाने के लिये हम स्किन के डॉक्टर के पास भी जाते हैं। फुंसी, कील व मुहांसे तथा चेहरे पर छोटे-छोटे दाने और पिंपल्स हो जाएं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए तमाम ऐसे घरेलू उपाय हैं। जिनको करके आप अपने चेहरे की खोई सुंदरता को दोबारा पा सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि, यह उपाय बेहद सरल और सस्ते हैं। बस जरूरत इस बात की है कि, आप इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल करें।

चेहरे पर पिंपल और दाग धब्बे होने के कारण-

● त्वचा को जरूरी पोषण ना मिलना।
● हार्मोन्स में असंतुलन होना।
● स्किन पर कोई एलर्जी होना।
● पेट से जुड़े रोग या कब्ज होना।
●  ज्यादा तला भुना खाना।
● किसी दवा, क्रीम का साइड इफेक्ट।
● भोजन में पोषक तत्वों का अभाव होना।

चेहरे से पिंपल्स, दाग धब्बे और मुहांंसे हटाने के सरल उपाय-

● चेहरे से पिंपल्स के दाग धब्बे हटाने के लिए, कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर रुई की मदद से चेहरे के दाग धब्बों पर लगाना चाहिए। लगातार नियमित रूप से एक महीना इसका प्रयोग करें। आप पाएंगे कि, आपके चेहरे से पिंपल्स के दाग खत्म होने लगते हैं।

चेहरे पर दाग हल्का हो या काला। थोड़ा एलोवेरा जेल में 2-3 चुटकी हल्दी तथा 10 बूंद नींबू का रस और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। और उसे चेहरे के दाग धब्बों पर लगाएं। 1 घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से साफ कर लें। इस घरेलू नुस्खे को 15 दिन तक नियमित रूप से करने पर चेहरे से दाग धब्बे गायब हो जाएंगे। तथा आपका चेहरा प्राकृतिक सुंदरता को प्राप्त कर लेगा।

अगर बार-बार आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या आ रही है तो, प्रतिदिन एक करेला उबालकर पीना चाहिए। करेले में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व पिंपल्स की समस्या से आपको छुटकारा दिला देंगे।

 एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच शहद, 10 बूंद नींबू के रस को एक में मिलाकर पेस्ट बना लें। और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह पेस्ट सूख जाए तब ताजे पानी से चेहरे को धो लें। लगातार एक महीना इसका प्रयोग करने से चेहरे के दाग, धब्बे व पिंपल्स खत्म हो जाएगा। तथा आपका चेहरा खूबसूरत हो जाएगा।

 पिंपल्स तथा कील, मुहांसों से बचाव के लिए अपने भोजन में फल और सलाद अधिक मात्रा में लें। तथा पानी का खूब सेवन करें। यही नहीं, गर्मियों के मौसम में आप अपने चेहरे को कम से कम तीन से चार बार ताजे पानी से अवश्य धोएंं। ऐसा करने से चेहरे पर धूल मिट्टी नहीं जमने पाती।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top