चन्द्रयान-2 को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, खुशी से झूम उठे लोग

आज हम आपको चन्द्रयान-2 को लेकर एक बड़ी बताने जा रहे है।भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने कुछ दिनों पहले चन्द्रयान-2 को चांद के दक्षिणी ध्रुव के लिए रवाना किया था लेकिन अपने अंतिम पड़ाव में चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूट जाने की वजह से यह मिशन कामयाब नहीं हो पाया और वैज्ञानिकों समेत पूरे देश को काफी हताशा हुई। हालांकि ISRO के वैज्ञानिकों ने विक्रम का पता लगा लिया है तथा उससे संपर्क साधने की लगातार कोशिश की जा रही है।

इसरो ने हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट करके भारत और दुनिया के सभी लोगों का आभार भी ब्यक्त किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट करके कहा, ‘हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद। दुनिया भर में भारतीयों की उम्मीदों और सपनों के बल पर हम आगे बढ़ना जारी रखेंगे। हमें हमेशा आसमान छूने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद।’

आपको बता दें कि अब चाँद पर रात होने में कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में इसरो लैंडर विक्रम से संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रहा है। हालांकि अभी भी लैंडर विक्रम से संपर्क होने की पूरी उम्मीद है और अगले 24 घण्टो में लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित हो सकता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *