चना के सेवन से होते है इतने फायदे नही जानते आप

आज हम आपको बताने वाले है ऐसी चीज जिससे होगा आपको बहुत ही फायदा चना कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण एक खाद्य पदार्थ है, जिसका वैज्ञानिक नाम साइसर एरीटिनम है। यह एक महत्वपूर्ण दलहन है, जिसे दुनिया भर में उगाया जाता है। भारत में इसका उत्पादन सबसे ज्यादा किया जाता है।

यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर व विटामिन-बी सहित कई अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। चने की एक खास बात यह है कि इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आइये जानते हैं चना के तीन लाजवाब फायदों के बारें में।

देखा गया है कि प्रोटीन की कमी से बाल पतले होकर झड़ने लगते हैं। चना प्रोटीन और आयरन से समृद्ध होता है, इसलिए यह बाल झड़ने की समस्या से निजात दिला सकता हैं। इसके अलावा, चना विटामिन-ए, बी, और ई से भी भरपूर होता है, जो स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

चना के औषधीय गुण एनीमिया जैसी घातक बीमारी से भी बचा सकते हैं। यह एक जानलेवा बीमारी है, जो सबसे ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है। यह समस्या शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के विकास में बाधा के कारण होती है। इसके होने का सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी है। चना आयरन से समृद्ध होता है, इसलिए एनीमिया से निजात दिलाने में यह आपकी मदद कर सकता है।

हृदय के लिए भी चना खाने के फायदे बहुत हैं। चना पोटैशियम, फाइबर और विटामिन-सी व बी6 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जो हृदय रोग का एक मुख्य कारण है। एक अध्ययन के अनुसार चने में मौजूद घुलनशील फाइबर और पोटैशियम हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, चने में मौजूद फोलेट हृदय को स्वस्थ रखने का काम करता है। यह होमोसिस्टीन नामक एमिनो एसिड को बेअसर करता है, जो रक्त के थक्कों का निर्माण करते हैं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top