घर मे इस दिशा में लगा लेना चाहिए तुलसी का पौधा, होगी हर तरह से बरकत

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का अपना ही एक अलग महत्व है। अगर हम तुलसी की सही तरह से देख भाल करे तो वो हमे हर तरह से बरकत देगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मगर बात अगर वास्तु की हो तो सबसे पहले सही और गलत दिशा के बारे में सोचा जाता है। ऐसे में इसे घर पर लगाने के लिए सही दिशा का होना भी जरूरी होता है। तभी इससे दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर की किस दिशा में रखना चाहिए और कहा नहीं।

पश्चिम-दक्षिण

घर के पश्चिम-दक्षिण में तुलसी का पौधा लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

उत्तर- पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर की उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का वातावरण शुद्ध होने से खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा

वास्तु के अनुसार दक्षिण- पूर्व दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। ऐसे में इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। इस दिशा में इसे लगाने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है। ऐसे में पैसों की किल्लत दूर हो आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।

खुशहाली भरा माहौल

घर पर वास्तुदोष होने की स्थिति पर तुलसी के पवित्र पौधे को दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे वास्तुदोष दूर हो घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर कर कुंवारे लड़के और लड़कों के शादी के संयोग खोलता है।

इन बातों का रखें ध्यान

. रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान कर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।
. शाम को तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर पूजा करें।
. पौधे के सूख जाने पर उसे फेंकने की जगह किसी नदी या कुंए में बहा नहीं तो मिट्टी में दबा दें।

इस दिशा में लगाने से बचें

घर की दक्षिण दिशा में तुलसी के पौधे को लगाने से बचना चाहिए। इससे घर- परिवार पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आपको अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *