गैस , डकार ,पेट फूलने से परेशान जरूर पढे ये खबर

आप लोग जानते हैं कि ज्यादा अधिक मिर्च मसाले वाली चीजों को खाने से या फिर ज्यादा बाहर की चीजों का सेवन करने से पेट फूलना, गैस की समस्या तथा खट्टी डकार आने की समस्या होने लगती है पर इन समस्याओं की वजह से व्यक्ति को किसी भी तरह का सुखचैन नहीं मिल पाता है वह हमेशा परेशान रहता है।

आज हम आपको इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पांच ऐसे बेहतरीन घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जो आपने अभी तक नहीं सुने होंगे।

पेट फूलना, गैस में खट्टी डकार को ठीक करने के घरेलू उपाय

खाना खाने के बाद करीब सौ ग्राम छाछ या मट्ठे में 2 ग्राम अजवायन और एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से गैस बनना बंद हो जाती है। और पेट फूलने की समस्या में भी आराम मिलता है।

गैस की समस्‍या से परेशान हैं तो अलसी के पत्तों की सब्जी बनाकर खाने से गैस की समस्‍या दूर हो जाती है।

दो ग्राम अजवायन को आधा ग्राम नमक के साथ चबाकर खायें अगर अपच के चलते पेट दर्द हो रहा है तो वो भी ठीक हो जायेगा इसके अलावा पेट में गैस और खट्टी डकार ओ की समस्या में काफी आराम मिलता है।

वैसे गैस से जुड़ी सभी दिक्कतों में हिंगाष्टक चूर्ण बहुत फायदा करता है खाना खाने के बाद जरा सा चूर्ण पानी के साथ लें ये गैस की समस्‍या को पूरी तरह से खत्म कर देता है।

गैस परेशान कर रही है तो एक लहसुन की फांक, चार मुनक्के के साथ चबाकर निगल जायें मुनक्के के बीज निकाल कर यूज करें गैस तुरंत बाहर निकल जायेगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top