करवा चौथ पर हो ऐसे तैयार की सब देखते रह जाएं

आज हम आपको कुछ खास ही टिप्स देंगे जो आपके करवा चौथ पर देंगे आपको नया निखार करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन महिलाएं सिर्फ व्रत और पूजन ही भी करती बल्कि अपने प्यार और जन्मों जन्म तक पति का साथ लाने की कामना भी करती है। करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करके चांद का इंतजार किया जाता है, और चांद देखकर व्रत खोला जाता है। अबकी बार आप अपनी सहेलियों के ग्रुप के साथ मिलकर करवा चौथ मानने की तैयारी कर रही हैं तो आपका श्रृंगार स्टाइलिश भी होना चाहिए।

सबसे पहले सेलेक्ट करें ड्रेस

करवा चौथ का त्योहार है तो आपको इंडियन वियर जैसे साड़ी, लहंगा या अनारकली पहनने के लिए चूज करना चाहिए। कोशिश करें कि ड्रेस का रंग भी शुभ और पारंपरिक हो, आप रेड, ग्रीन, येलो, ऑरेंज या पिंक कलर्स चुन सकती हैं। करवा चौथ से पहले ही अपनी ड्रेस की फिटिंग जरूर करवा लें। साड़ी या केहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज का प्रयोग करें तब और भी अच्छा।

मैचिंग चूड़ियां

जैसे हुई आपकी ड्रेस फाइनल हो जाए तो सबसे पहले मैचिंग चूड़ियां खरीद लें। करवा चौथ सुहाग का त्योहार है तो कांच की चूड़ियां खरीदें, अगर आपकी साड़ी में लाल, हरा और गोल्डन रंग है तो आप इस तरह का फैंसी सेट बना कर भी हाथों को सुंदर लुक दे सकती हैं।

ज्वेलरी

अब आपको इस मौके पर पहनने के लिए गहने सेलेक्ट करने है। आप गोल्ड ज्वेलरी किसी भी इंडियन वियर के साथ पहन सकती हैं लेकिन अगर हो सके तो इस बार कुछ स्टाइलिश पहनें। फ्यूजन ज्वेलरी, कुंदन या डायमंड इंडियन वियर के साथ अच्छे लगते हैं।

मेकअप स्टाइल

त्योहारों के सीजन में शिमर या ग्लॉसी मेकअप ज्यादा अच्छा इफेक्ट देता है। आप के रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस के साथ आप तस्वीर में दिखाई गई तरह के कलर का मेकअप इस्तेमाल कर सकती हैं। पैरों में आलता सुहाग की पूजा से पहले लगाया जाए तो बहुत शुभ होता है।

ये भी करें प्रयोग

मेहंदी, मंगलसूत्र, बिंदी, सिंदूर, बिछिया और पायल सुहाग के बहुत आवश्यक प्रतीक होते हैं। हाथों और पैरों में खोई सूरत डिजाइन से मेहंदी लगाकर पति का नाम भी लिख सकती हैं। आप करवा चौथ पर इनका प्रयोग करके ना केवल अधिक सुन्दर दिखेंगी बल्कि खूबसूरती पर खूब तारीफें भी पाएंगी। बालों को सजाने के लिए गजरा प्रयोग किया जाए तो आप नई नवेली दुल्हन से कम नहीं दिखेंगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top