एलोवेरा के सेवन से होने वाले नुकसान जरूर जान लें

हम सभी एलोवेरा के फायदे तो जानते है लेकिन क्या हम उसके नुकसान भी जानते है एलोवेरा कई तरफ से शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन यही एलोवेरा नुकसान भी पहुंचा सकता है। चेहरे की ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं। इसके अलावा इसके जूस का लोग सेवन करते हैं।

आपको बता दें एलोवेरा जूस का सेवन कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी होता है।

एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। अधिक मात्रा में एलोवेरा का इस्तेमाल करने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

आइए जानते हैं एलोवेरा के अधिक इस्तेमाल से क्या नुकसान होता है और किन लोगों को एलोवेरा के सेवन से परहेज करना चाहिए

स्किन एलर्जी

यूं तो एलोवेरा जेल को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, परंतु इसका अधिक इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है। एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह- सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, परंतु इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

कमजोरी हो सकती है

नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से कमजोरी और दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

लो ब्लड प्रेशर

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। इसलिए इसके सेवन से बचें।

गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। एलोवेरा जूस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय संकुचित हो सकता है।

आपको अगर हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top