इन अभिनेत्रियों को नही पसंद शाहरुख खान के साथ काम करना
आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ खास जानकारी देने जा रहे है। शाहरूख खान बॉलीवुड के ऐेसे अभिनेताओं की लिस्ट में आते है जिनके साथ काम करने का सपना हर एक अभिनेत्री का होता है। शायद ही ऐसी कोई अभिनेत्री होगी जो शाहरूख खान के साथ आन स्क्रीन रोमांस नहीं करना चाहेगी। शाहरूख खान ने भी अपने अभिनय करियर के दौरान एक से एक कई शानदार अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।
आज हम आपको उन तीन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो शाहरूख खान के साथ काम नहीं करना चाहती है। जी हां आपको ये जानकर हैरानी जरूर हो रही होगी कि आखिर वो कौन सी अभिनेत्री है जो रोमांस के किंग और बादशाह शाहरूख खान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के नाम –
अमीषा पटेल
एक समय हुआ करता था जब अमीषा पटेल बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी थी। अमीषा पटेल ने सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार अभिनेता के साथ काम किया है लेकिन शाहरूख खान के साथ उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। अमीषा ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत महज 18 साल की उम्र में फिल्म कहो ना प्यार से की थी। जिसमे उनके साथ ऋतिक रोशन अहम रोल में नजर आए थे।
सोनम कपूर
शाहरूख खान के साथ काम सोनम कपूर ने भी कभी नहीं किया है। सोनम कपूर को बॉलीवुड में आए एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज तक शाहरूख खान और सोनम कपूर ने एक साथ काम नहीं किया है जबकि सोनम ने सलमान खान के साथ काम किया है।
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी को रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान के साथ काम करना पसंद नहीं है। हालांकि शाहरूख खान ने हेमा मालिनी की फिल्म दिल आशना है में काम किया था जिसको हेमा मालिनी ने प्रोड्यूस किया था लेकिन हेमा को शाहरूख खान की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती है। वो है हकलाने वाली आदत।
आपको कैसी लगी जानकारी हमें जरूर बताएं ऐसी ही नई नई जानकारी पाने के लिए हमें फ़ॉलो जरूर करें।