अगर रहना चाहते है आप हमेशा जवान , तो छोड़ दे इन चीजों का सेवन

आज के समय में गलत खानपान की वजह से लोगों के शरीर स्वस्थ नहीं रह पाते हैं। इस वजह से आपकी उम्र जल्द ही ढलने लगती है। लेकिन यदि आप इन चीजों से करेंगे परहेज तो लंबी उम्र तक आप जवान नजर आएंगे। और लंबे समय तक स्वस्थ रह पाएंगे।

वनस्पति तेल- फ़ैशन के दौर में लोग तैलीय पदार्थ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ये तैलीय पदार्थ जैसे वनस्पति तेल, सोयाबीन का तेल इत्यादि सीधा हमारी कोशिका झिल्ली पर अटैक कर आपको जरूरत से ज्यादा कमजोर बना देता है। इसीलिए जिन्हे स्वस्थ और लंबी जीवन जीना है तो वे भूलकर भी तेल में तली हुई चीज नही खाएं। अगर खाना ही है तो वनस्पति तेल की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल करें। जैतून का तेल भी स्वास्थ्य के लिए सही होता है।

शुगर- लोग शुगर का सीधा मतलब चीनी समझते हैं। पर ऐसा कुछ भी नही है। चीनी के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें शुगर भरपुर मात्रा में मौजूद होती है। इनमें केचप, सॉफ्ट ड्रिंक, मिठाई, आलू इत्यादि प्रमुख हैं। जो प्रत्यक्ष रूप से आपको कमजोर करने में सक्षम होते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर मे शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जो असमय ही आपकी त्वचा को झुरझुरा बना देती है।

शराब- अगर आपके आंतरिक अंग स्वस्थ हो तो बाहरी त्वचा पर भी ग्लो बना रहता है। इन आंतरिक अंगों में लिवर सबसे महत्वपूर्ण है और जवान से लेकर बूढ़े सभी ड्रिंकिंग में लीन होते हैं। जरा सी त्योहार और शादी की बात हो यहां तक कि कुछ लोग रेगुलर शराब पीते हैं। ऐल्कोहॉल की मात्रा बढ़ जाने से स्किन का ग्लो फीका पड़ जाता है और आप बूढ़े दिखने लगते हैं। ऐसी विषाक्त चीजों से बचने की कोशिश करें और लिमिट में ही ड्रिंक करें।

फास्टफूड- ये मुद्दा लड़कियों के लिए ज्यादा लाभदायक होगा। क्योंकि अब लड़कियों को बॉयफ्रेंड से भी पहले फास्टफूड पसंद होता है। कुछ इंसानों की जिंदगी ही फास्टफूड पर चल रही होती है। सुबह नूडल्स तो शाम को बर्गर इन्हें कभी साधारण भोजन तो जैसे हजम ही नही होता। पर ध्यान रहे यही गलत आदतें आपके असमय बूढा बना देगा।

नमक- वैसे तो नमक के बिना खाने में स्वाद ही नही होता। पर ज्यादा नमक ज्यादा खाने की आदत लग जाये, तो आप जवानी खो देंगे। कई लोगों को खाने में ऊपर से नमक खाने की आदत होती है। इसी चक्कर मे ज्यादा नमक खा लेते हैं। नमक के बढ़ जाने से सूजन और हड्डी में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। इसके बाद भी आपका फिट रहने का सपना, सपना ही रह जायेगा।

मसालेदार खाना- मसालेदार खाना सिर्फ दिखाने को रॉयल है। सेहत के लिए सबसे हानिकारक है। मसालेदार भोजन हमारे रक्त धमियों में घुसकर सीधा त्वचा को नुकसान पहुचाते हैं। इसलिए अगर जवान दिखना है तो मसालेदार खाना लिमिट में ही खाएं।

आप भी इन चीजो से दूर रहे तो बुढ़ापे तक जवां ही दिखोगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top